Saturday, December 9, 2023
anticorruptsystem
Homeसमाचारफ़िरोज़ाबाद :- घर लौटते समय बाइक सवार चार युवकों को वाहन ने...

फ़िरोज़ाबाद :- घर लौटते समय बाइक सवार चार युवकों को वाहन ने रौंदा, एक की हुई मौत

टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र में घर लौट रहे बाइक सवार चार युवको को वाहन ने रौंदा ।जिनमे से हादसे के समय  एक युवक की उपचार के दौरान ही हो गयी मौत । वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो  गए। घायल युवकों को गंभीर  हालत में आगरा अस्पताल में भर्ती कराया | मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।
यमुना तलहटी के गांव गार्डन निवासी अनुराग सविता, रनवीर, उदयभान व नीरू गांव बाजिदपुर से बाइक द्वारा बुधवार रात आठ बजे करीब  वापस घर लौट रहे थे। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार गार्डन यमुना पुल के समीप पहुंचे उसी समय सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे घायलों के परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा के एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने अनुराग (20) को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में घायल रनवीर, उदयभान और नीरू का उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुत्र की मौत से मां छाया देवी व पिता त्रिलोकी बाबू का रोते हुए बुरा हाल है। अनुराग के परिजन ने बताया कि अनुराग हरियाणा में हलवाई का काम करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments