Saturday, July 27, 2024
anticorruptsystem
Homeराजनीतिफिरोजाबाद :- बसपा प्रत्याशी रूकसाना बेगम ने महापौर के लिए सादगी के...

फिरोजाबाद :- बसपा प्रत्याशी रूकसाना बेगम ने महापौर के लिए सादगी के साथ किया नामांकन

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महापौर पद के लिए बसपा प्रत्याशी रूकसाना बेगम ने सादगी के साथ नामांकन किया। इस दौरान जिला मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फोर्स तैनात रहा।

 

रविवार को बसपा प्रत्याशी रूकसाना बेगम अपने पति महबूब अजीज, पूर्व विधायक अजीम भाई, सत्येन्द्र जैन सौली, मंडल कोर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह के साथ नामांकन करने पहुंची। इससे पूर्व गेट पर पुलिस कर्मियों द्वारा उनकी चैकिंग करा अंदर प्रवेश दिया गया। जहाॅ उन्होंने आरओ के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर आने पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि नगर निगम फिरोजाबाद को नंबर बन बनना है। इसके लिए शहर में साफ-सफाई, पेयजल आदि सुविधाएं का विशेष ध्यान रखा जायेगा। पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा कि भारत में इंदौर को हर साल नगर निगम नंबर बन का खिताबा मिलता है। हमारा प्रयास रहेगा कि फिरोजाबाद नगर निगम को नंबर वन का खिताब दिलाया जाये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments