Saturday, July 27, 2024
anticorruptsystem
Homeसमाचारफिरोजाबाद :- भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो की...

फिरोजाबाद :- भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूम

फिरोजाबाद। तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को मेला प्रांगण में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन बड़े ही भक्तिभावो से किया गया। जिसमे सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया।

 

प्रातः सर्वप्रथम आचार्य आदित्य सागर महाराज ससंग के मंगल सानिध्य 108 कलशों से श्रीजी का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात आचार्य के मुखरविंदु से शांतिधारा की गई। जिसके पावन मंत्रों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। विधान के पुण्यर्जक गांधी नगर से वर्धमान महिला मंडल रहा। वही द्रव्य पुण्यर्जक मुकेश जैन, सोनू जैन, राजा जैन रहे। ऋषभ जैन शास्त्री द्वारा विधान संपन्न कराया गया।

सर्वोदय क्लासेस के बच्चो द्वारा अधर्म से धर्म की ओर नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद महिला जैन मिलन द्वारा महिला सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शाम को 2622 दीपकों द्वारा भगवान की आरती उतारी गई। दिगंबर जैन युवा संघर्ष समिति द्वारा वृद्धजन सम्मान समारोह तथा जैन तीर्थ यात्रा संघ द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ।

वहीं रात्रि में यम नियम और संयम नामक नृत्य नाटिका रंगशाला संगीत अकादमी द्वारा प्रस्तुति दी गई। मंच उद्घाटन जयंती प्रसाद तथा मनोज कुमार मित्तल द्वारा किया गया। चित्र अनावरण प्रियंका जैन विवेक जैन ने किया। वही दीप प्रवज्जवालन पदम चंद्र जैन ने किया। कार्यक्रम में समिति के सुनील कुमार जैन, तरुण जैन, अंकित जैन, अभिनव जैन, अजय जैन बजाज एवं राज जैन आदि लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments