Saturday, July 27, 2024
anticorruptsystem
Homeराजनीतिफिरोजाबाद :- जब से भाजपा की सरकार आई है तब से कैंसर,...

फिरोजाबाद :- जब से भाजपा की सरकार आई है तब से कैंसर, हार्ट अटैक और डाइबिटीज के मरीज बढ़े-अखिलेश

-पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना

फिरोजाबाद। रविवार को शिकोहाबाद के एक गेस्ट हाउस में निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार का दावा है कि 100 में से 4 लोग बेरोजगार हैं। सरकार झूठ कह रही है। सरकार की आय दोगुना होने के मामले में भी झूठ बोल रही है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा किसानो की नहीं बल्कि उद्योगपतियों की पार्टी है। भाजपा सरकार ने हाल ही में एक उद्योगपति की इतनी मदद की है कि वह विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। लेकिन अभी एक रिपोर्ट आई और उद्योगपति धराशाई हो गए। भाजपा उद्योगपति की मदद कर रही हैं। किसानों के शुभ चिंतक नहीं है। गेहूं खरीद की तैयारी हो रही है लेकिन अभी तक कोई इंतजाम नहीं है। भ्रष्टाचार पर बोले अखिलेश यादव बीजेपी से बड़ा कोई भ्रष्टाचारी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में भ्रष्टाचार की खुली छूट है।

चुनाव के सवाल पर बोले समाजवादी पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। जहां भाजपा से मुकाबला करना है, वहां सीधे मुकाबले में समाजवादी पार्टी खड़ी है। प्रदेश में जगह-जगह कूड़ा भरा पड़ा है। नालियां रुकी पड़ी है। शहरों में गंदगी है। नाले भरे पड़े हैं। अतीक अहमद के सवाल पर कहा यह कानूनी कार्रवाई है। उन्होंने कहा महंगाई बढ़ रही है। दवाईयां महंगी हो गई। अस्पताल में इलाज महंगा हो गया है। इस बात का जवाब बीजेपी सरकार नहीं दे रही है। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से कैंसर और हार्ट अटैक की बीमारी बढ़ रही है। लोगों को डायबिटीज की बीमारी हो रही है। यह सब आर्थिक राजनीतिक के कारण है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments