Saturday, July 27, 2024
anticorruptsystem
Homeराजनीतिफिरोजाबाद :- कामिनी राठौर होगी भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी

फिरोजाबाद :- कामिनी राठौर होगी भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रविवार को देरशाम जारी की सूची

फिरोजाबाद। भाजपा ने रविवार को देरशाम फिरोजाबाद नगर निगम की मेयर पद की प्रत्याशी आखिर घोषित कर दी। निवर्तमान मेयर नूतन राठौर का टिकट काटकर कामिनी राठौर को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही उनके आवास पर बधाई देने वालों की भीड लग गई।

फिरोजाबाद नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी सपा एवं बसपा पहले ही घोषित कर चुकी थी। रविवार की शाम कांग्रेस ने भी मेयर पद की प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया। लेकिन भाजपा प्रत्याशी के नाम घोषित होने का इंतजार हर किसी को था। आखिर देर शाम नौ बजे करीब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। निवर्तमान मेयर नूतन राठौर का टिकट काटकर भाजपा के युवा कार्यकर्ता सुरेंद्र राठौर की पत्नी कामिनी राठौर को प्रत्याशी बनााया है।

हालांकि मेयर पद के लिए डाॅ एसपी लहरी की पत्नी लक्ष्मी लहरी तथा एक अन्य चिकित्सक की पत्नी का नाम भी प्रमुखता से चल रहा था। पार्टी हाईकमान की मुहर लगने के बाद कामिनी राठौर का नाम घोषित किया गया। कामिनी राठौर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments