Saturday, July 27, 2024
anticorruptsystem
Homeराजनीतिफिरोजाबाद :- भाजपा की कामिनी, कांग्रेस की नुजहत सहित नौ प्रत्याशियों ने...

फिरोजाबाद :- भाजपा की कामिनी, कांग्रेस की नुजहत सहित नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

फिरोजाबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय पर मेयर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों के नामांकन करने वालों की भीड़ लगी रही। सोमवार को मेयर पद के लिए भाजपा की कामिनी राठौर, कांग्रेस की नुजहत सहित नौ प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए। मेयर पद के लिए कुल नामांकन करने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को मुख्यालय के साथ ही सभी तहसीलों में होगी।

 

भाजपा प्रत्याशी कामिनी राठौर पति सुरेंद्र राठौर के साथ जुलूस के रूप में मोढ़ा स्थित जिला कार्यालय पर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने स्वागत के बाद नगर विधायक मनीष असीजा के साथ जिला मुख्यालय पहुंची। संघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। कामिनी राठौर के नामांकन दाखिल कराने को प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, निकाय चुनाव प्रभारी एवं एमएलसी डा. गोपाल अंजान, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, चुनाव प्रभारी सत्यवीर गुप्ता के साथ अंदर प्रवेश किया। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।

 

इस दौरान निवर्तमान मेयर नूतन राठौर, ब्लाक प्रमुख डा. लक्ष्मीनरायन यादव, अनुपमा शर्मा, महिला मोर्चा की मुन्नीदेवी, अमित गुप्ता, आनंद अग्रवाल, सत्यवीर गुप्ता, अंकित तिवारी, रामनरेश कटारा, पार्षद अजय गुप्ता, नवीन प्रकाश उपाध्याय, त्रिलोक चंद्र कुशवाह, निंकुज शुक्ला, उदय प्रताप, देवेश भारद्वाज, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सुनील शर्मा, विकास पालीवाल, विशाल मोहन यादव, महेश पूरन, प्राची सेठ, अमन यादव सहित काफी भाजपा नेता मौजूद थे।

 

कांग्रेस प्रत्याशी नुजहत अंसारी ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, पीसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग, नुरुलहुदा लाला राइन सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके पति वकार खालिक मौजूद थे।

 

सुहैलदेव समाज पार्टी से रजनी देवी पत्नी ब्रजेश कुमार, राष्ट्रीय उलेमा पार्टी से नरगिश खानम, जन अधिकार पार्टी से शशि देवी, परचम पार्टी से मम्पी 

 

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वाली उज्जवल गुप्ता पुत्री सुनील कुमार शिवहरे, हेमलता राठौर, भारती ने नामांकन दाखिल किए हैं।

सपा प्रत्याशी मशरूर फातिमा से अंतिम दिन दूसरा सैट दाखिल किया। इससे पूर्व आप की राजकुमारी वर्मा, बसपा की रुखसाना बेगम व सपा की मशरूर फातिमा को मिलाकर कुल 12 उम्मीदवार मैदान में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments