Saturday, July 27, 2024
anticorruptsystem
Homeसमाचारफिरोजाबाद :- व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त...

फिरोजाबाद :- व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। आगरा गेट बाजार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से मिला और उनको व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया।

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नगर निगम की संपत्ति सुभाष मार्केट, शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, सरकारी अस्पताल के सामने मार्केट नगर निगम की संपत्ति हैं। हम इसके किराएदार हैं। हमारी दुकानें काफी पूर्व बनी थी जो कि जर्जर हालत में होने के कारण दुकानों की छत से हम दुकानदारों के ऊपर मलवा गिरता है। जिससे कि दुकानदारों को घायल करता है। बरसात के मौसम में ऊपर से पानी आने के कारण दुकान पर बैठना दुर्लभ हो जाता है। हमारी जान माल को खतरा बना रहता है।

स्मार्ट सिटी के नाम पर नगर निगम के द्वारा नाले के ऊपर बनी 13 दुकानों को ध्वस्त करने के बाद दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे। उनके पालन पोषण के लिए कहीं जगह उपलब्ध करा दी जाए। नगर आयुक्त ने व्यापारियों से कहा कि सरकारी बस स्टॉप के डिपार्टमेंट के अधिकारियों से बात हो गई है, उन्हें वही खोखा रखवा दिए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में परशुराम लालवानी अध्यक्ष आगरा के बाजार समिति, अर्जेस उपाध्याय महामंत्री, मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष, विवेक कौशल महानगर संगठन मंत्री, राधेलाल जैन, विवेक जैन, अशोक कुमार तिवारी, पप्पू राठौर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments