Saturday, July 27, 2024
anticorruptsystem
Homeसमाचारफिरोजाबाद :- लूट की घटना का शीघ्र खुलासा किये जाने की मांग

फिरोजाबाद :- लूट की घटना का शीघ्र खुलासा किये जाने की मांग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल झील की पुलिया बाजार समिति के संयुक्त महामंत्री भारत सिंह राठौड़ नीरज ज्वेलर्स के आवास झलकारी नगर मिलने पहुंचा। जहाॅ महानगर अध्यक्ष ने गुरूवार रात को व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना की जानकारी हासिल की। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना पर आक्रोश प्रकट करते हुए शीघ्र ही अपराधियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव दादा, सुरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सुभाष यादव, विष्णु गुप्ता, हरिशंकर राठौर, भानू उपाध्याय नीरज राठौर, पवन राठौर, राहुल राठौर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments