Saturday, July 27, 2024
anticorruptsystem
Homeक्राइमफिरोजाबाद :- बर्नर लीक होने से लगी आग, एक परिवार के चार...

फिरोजाबाद :- बर्नर लीक होने से लगी आग, एक परिवार के चार लोग झुलसे

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के मोहल्ला छिदमुल नगर ताडो वाली बगिया में गैस बर्नर लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार गंभीर रूप से घायल हो गये। चीखपुकार सुनकर पडोसियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घर की महिलायें जिस जगह खाना पका रही थीं। उसी के नजदीक गृहस्वामी द्वारा गैस बर्नर से चूड़ी जुडाई कर रहा था। बर्नर से गैस लीक हो जाने की वजह से हादसा हुआ।

अनीस निवासी छिदमुल नगर ताडो वाली बगिया की पत्नी नगीना शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे घर में खाना बना रही थी। उसी के नजदीक अनीस गैस बर्नर से चूड़ी की जुड़ाई कर रहा था। बर्नर से एकाएक गैस लीक हो गई। परिजन कुछ समझ पाते तब तक आग घर के कमरे और आंगन में फैल गई। आग लगते ही घर में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। एक दूसरे को आग से बचाने के प्रयास में गृहस्वामी अनीस (50 वर्ष) पत्नी नगीना (45 वर्ष) पुत्री नाजरीन(22वर्ष) और नाजमा (18वर्ष)गंभीर रूप से झुलस गये।

आग पर काबू पाने के बाद पड़ोसी चारों को गंभीर स्थिति में उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उपचार के दौरान खुद अनीस व उसकी पत्नी नगीना की हालत नाजुक बनी हुई थी। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके की ओर दौड़ी। लेकिन बीच रास्ते में आग बुझने की जानकारी के बाद फायर कर्मी लौट गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments