Saturday, July 27, 2024
anticorruptsystem
Homeराजनीतिफिरोजाबाद: देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम पर नगर निकाय चुनावों में मिलेंगी विजयीश्री-अनूप...

फिरोजाबाद: देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम पर नगर निकाय चुनावों में मिलेंगी विजयीश्री-अनूप प्रधान

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा प्रभावी मतदाता सम्मेलन सरोजनी नायडू स्कूल बोधाश्रम रोड पर कार्यक्रम संयोजक राम खिलाड़ी वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

 

प्रभावी मतदाता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रुप भाजपा उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही हैं। नगर निकाय चुनाव सेमीफाइनल मुकाबला हैं। हर चुनाव की भांति नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं और सुशासन व देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम विजयीश्री प्राप्त करेंगी।

 

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गुंडागर्दी करने वाले और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई कर रही है। सपा और बसपा में गुंडा और अपराधियों को संरक्षण में मिलता था। आज पूरी तरह से अपहरण उद्योग व चैथ बसूली बंद हो चुकी है। आज व्यापारी वर्ग भाजपा की सरकार में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा के लिए राष्ट्र सदैव सर्वोपरि रहा है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रसेवा, राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा में समर्पित है।

प्रभावी मतदाता सम्मेलन में पूर्व मेयर नूतन राठौर ने भी विचार वक्त किये। वहीं कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में हुंडी लाल राठौर, राहुल चैहान वाल्मिकी, सुभाष वाल्मिकी, विनोद वाल्मीकि, राजुल वाल्मीकि, रविन्द्र सिंह, रोहित चैहान ने सभी अतिथियों का पीत दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महानगर महामंत्री राधेश्याम यादव, रविन्द्र शर्मा, नितिन चैहान, विशाल मोहन यादव, शैलेन्द्र वाल्मीकि, सुभाष गोला, विकास पालीवाल, विजय सिंह, कमल दिवाकर, सोवरन दिवाकर, सतीश गोला, सतेन्द्र सविता, कोमल बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments