Saturday, July 27, 2024
anticorruptsystem
Homeराजनीतिफिरोजाबाद :- सपाईयों ने मनाई महर्षि कश्यप व गुहराज निषाद की जयंती

फिरोजाबाद :- सपाईयों ने मनाई महर्षि कश्यप व गुहराज निषाद की जयंती

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि कश्यप व गुहराज निषाद की जयंती जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

शिकोहाबाद विधायक डाॅ मुकेश वर्मा ने कहा निषादों के राजा का उपनाम ऋंगवेरपुर था। वह वर्तमान में प्रयागराज के महाराजा थे। गुहराज निषादराज ने वनवास काल में राम, सीता और लक्ष्मण को अपने सेवकों के द्वारा गंगा का पार करवाया था। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा महर्षि कश्यप एक वैदिक ऋर्षि थे। इनकी गणना सप्तर्षि गणों में की जाती थी। हिंदू मान्यता के अनुसार इनक वंशज ही सृष्टि के प्रसार में सहायक हुए। इन्हें परमपिता ब्रहमा का अवतार माना गया है।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, शिकोहाबाद निर्वतमान चेयरमैन अब्दुल वाहिद, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर यादव, वीरी सिंह प्रधान, सरोज शर्मा, अवनीश कुमारी, पिंकी यादव, इंद्रवती यादव, गुलाब सिंह यादव, कमलेश यादव, राजकुमार राठौर, कल्लू गुर्जर, योगेन्द्र यादव, सोनू बघेल, नीरज यादव, दिलीप यादव, रामप्रताप गुर्जर, अनार सिंह दिवाकर, लहरी राजपूत, महेश चंद्र, मनीष कुमार, राकेश प्रजापति, उदयवीर सिंह, रघुवीर सविता, बंटू कठेरिया, जगमोहन यादव, कमलेश यादव, अलकाब निजाम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments